Recent Post

How to treat people (लोगों के साथ कैसा व्यवहार करें)

How to treat people ( लोगों के साथ कैसा व्यवहार करें)

  • How to become charming in society.(समाज में आकर्षक कैसे बनें)


क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे आप बदलना,सुधारना और बेहतर बनाना चाहते हो? बहुत बढ़िया ! यह बहुत अच्छा विचार है मैं भी इसके पक्ष में हूं | 
                                    परंतु क्यों ना खुद से ही शुरुआत की जाए ?विशुद्ध स्वार्थी ढंग से सोचे तो भी दूसरों को सुधारने की बजाय खुद को सुधारना हमारे लिए फायदेमंद होगा--हां और कम खतरनाक भी  | कंफियूनियस ने कहा था "जब आपके खुद के घर की सीढिया ही साफ़ ना हो तो अपने पडोसी की छत पर पड़ी बर्फ के बारे में शिकायत मत करो |"



लोगों के साथ व्यवहार व्यवहार करते समय हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम तार्किक लोगों के साथ व्यवहार नहीं कर रहे हैं |
       हम भावात्मक लोगों के साथ व्यवहार कर रहे हैं  जिनमें पूर्वाग्रह भी है, खामियाँ भी है; गर्व और अहँकार भी है | 




बेंजामिन फ्रैंकलीन अपनी युवा अवस्था में अभद्र  थे , आगे चलकर इतने कूटनीतिक बन गए , लोगों के साथ व्यवहार करने में कुशल हो गए कि उन्हें फ्रांस में राजदूत के रूप में गया | उनकी सफलता का क्या राज़ था ? 


"मैं किसी के बारे में बुरा नहीं बोलूंगा .......... उनका कहना था और हर एक के बारे में अच्छा ही बोलूंगा |"



कोई भी मूर्ख बुराई कर सकता है , निंदा कर सकता है , शिकायत कर सकता है --और ज्यादातर यही करते हैं |

परंतु समझने और माफ करने के लिए आप को समझदार और संयमी होना पड़ता है |

कार्लयन ने कहा था
                           "महान व्यक्ति छोटे लोगों के साथ व्यवहार करने में अपनी महानता दिखाते हैं |"

लोगों की आलोचना करने के बजाय हमें उन्हें समझने की कोशिश करना चाहिए | हमें यह पता लगाना चाहिए कि जो काम वे करते हैं , उन्हें वे क्यों करते हैं | 
             यह आलोचना करने से बहुत ज्यादा रोचक और लाभदायक होगा| यही नहीं इसी , इसलिए सहानुभूति , सहनशक्ति और दयालुता का माहौल भी बनेगा | 
                         "सबकी समझ लेने का मतलब है सबको माफ कर देना|"

डॉक्टर जॉनसन ने कहा था
                                           "भगवान खुद आदमी की मौत से पहले उसका फैसला नहीं करता फिर आप और मैं ऐसा करने वाले कौन होते हैं |"  

                                                 
                                               सिद्धांत 

                   बुराई मत करो , निंदा मत करो , शिकायत मत करो | 




SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 Comments: